फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हरियाणा में बिहार के एक शख्स ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान, परिजनों ने बताई वजह

Tue, 10 Jun 2025 07:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar : पत्नी से विवाद का चाहे जो भी कारण रहा हो, ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए। उस इंसान ने अपने जिस परिवार और बच्चे को लेकर अपने राज्य से दूर  मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर परिवार चला रहा था, बस एक शक की वजह से एक साथ पांच जिंदगियों को ख़त्म कर दिया।
विज्ञापन
घर पर जुटे आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक शख्स ने अपने चार छोटे बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस अमानवीय कदम में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज महतो (45) और उनके बच्चे गोलू, कारू, छोटू और छोटका के रूप में की गई है। चारों बच्चों की उम्र तीन से दस वर्ष बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आर्थिक तंगी और तनाव बता रहे घटना की वजह 
 घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मनोज महतो का ससुराल बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 तारतरा मोहल्ला में है। वह अपनी पत्नी प्रीति कुमारी और चारों बच्चों गोलू, कारू, छोटू और छोटका के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। मनोज मजदूरी करता था। कुछ महीनों से परिवार आर्थिक तंगी और तनाव में जी रहा था।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सीवान में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत; पहली घटना में ही तीनों लोगों की गई जान
विज्ञापन


पत्नी पर करता था शक 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मनोज अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर उसपर शक करता था, जिस वजह से दोनों में अक्सर विवाद होते रहता था। आज सुबह में इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मनोज ने बच्चों को पार्क घुमाने के लिए बहाने घर से निकला और दोपहर के समय वह दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूद गया।

बच्चों ने भागने की कोशिश की थी 
घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैं कि ट्रेन के आने के दौरान मनोज अपने बच्चों को कसकर पकड़ लिया। बच्चे समझ गये कि यह क्या हो रहा है। इसलिए  
ट्रेन की चपेट में आने से पहले अपने पिता की पकड़ से दूर होने की कोशिश करने लगे, लेकिन मनोज ने उन्हें अपनी बांहों में कसकर पकड़ लिया था, जिससे वे भी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना ने आसपास के लोगों को सदमे में डाल दिया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

सात दिन पहले गया था बल्लभगढ़
मृतक के ननिहाल बड़हिया में जब घटना की खबर पहुंची तो परिवार वाले बुरी तरह टूट गए। ससुराल वालों ने बताया कि मनोज और प्रीति के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था और वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। मनोज परिवार के साथ करीब सात दिन पहले बल्लभगढ़ आया था, जहां मजदूरी करता था। आर्थिक दबाव, पारिवारिक तनाव और मनोज की मानसिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस दुखद घटना की वजहों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खिलाए थे
परिजनों के मुताबिक, मनोज ने आत्महत्या से पहले बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और चिप्स भी खिलाए थे, ताकि वे खुश रहें। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने ध्यान दिया होता, तो यह परिवार इस कदर टूटता नहीं। हरियाणा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बड़हिया में मृतक के ससुराल में मातमी माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें