फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में खेत में भैंस घुसने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान की पीट-पीटकर की हत्या

Thu, 25 May 2023 05:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार


भागलपुर में दबंगों ने एक किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी। फिर शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गये। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के मसान घाट की है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी सुरेश मंडल के रुप में हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में दबंगों ने एक किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी। फिर शव कोगंगा किनारे फेंक कर फरार हो गये। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के मसान घाट की है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी सुरेश मंडल के रुप में हुई है।
विज्ञापन


खेत में भैंस घुसने पर किया था विरोध
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सिकंदर मंडल का कहना है कि उनके पिता विगत वर्षों से खेत की निगरानी का काम करते आ रहे हैं। बुधवार की शाम में स्थानीय दबंग बौकी यादव की भैंस खेत में घुस गई। जिसको लेकर सुरेश ने भैंस को खेत से बाहर लेकर जाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच  कहासुनी हो गई। फिर देर रात बदमाशों ने उसे अगवा कर उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे सुरेश मंडल की मौत हो गई। परिजनों ने प्रदीप मंडल, संजय मंडल, बाकी यादव, अरुण मंडल, जनार्दन मंडल, राम मंडल और सुदीन मंडल को आरोपित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।

गंगा घाट पर मिली लाश
परिजनों का कहना है कि देर रात सुरेश मंडल जब घर नहीं लौटे तो घर के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। खोजबीन के दौरान जब परिजन गंगा घाट पहुंचे तो वहां सुरेश मंडल की लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें