मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार के नेतृत्व में देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर नकली स्टील शीटें मिलीं। फैक्ट्री संचालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।
मुजफ्फरपुर में देश की बड़ी स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टील एवं ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोडक्ट के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। फर्जीवाड़ा कर हर साल 100 करोड़ के कारोबार भी हो रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मदपुर गांव में नकली स्टील शीट बनाने वाली एक फैक्ट्री में पहुंची। पुलिस जिंदल स्टील कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी में नकली फैक्ट्री से करोड़ों रुपए की स्टील शीटें जब्त की गई है। हालांकि इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले और इसके मालिक भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
स्टील फैक्टी में छापेमारी करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस फैक्ट्री में जिंदल स्टील कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर बिहार और झारखंड राज्य में प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये की नकली स्टील शीटों का कारोबार किया जा रहा था। हमलोगों को जब भनक लगी तो फौरन मुजफ्फरपुर पहुंचे और एसएसपी राकेश कुमार से शाम को मुलाकात की। एसएसपी को जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि उनके ब्रांड नाम पर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जालान रुफिंग प्राइवेट लिमिटेड में बड़े पैमाने पर नकली रूफिंग शीट तैयार की जा रही है।
बड़े पैमाने पर नकली स्टील शीटें मिलीं
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार के नेतृत्व में देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर नकली स्टील शीटें मिलीं। इस मामले को लेकर के ब्रांड प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।