| पार्टी | एबीपी- सी वोटर |
आजतक-एक्सिस माय इंडिया |
रिपब्लिक भारत जन की बात |
न्यूज 18- टुडेज चाणक्य |
टाइम्स नेटवर्क |
| एनडीए | 104-128 | 69-91 | 91-117 | 82 | 116 |
| महागठबंधन | 108-131 | 139-161 | 118-138 | 106 | 120 |
| भाजपा | 66-74 | 38-50 | 0 | 0 | 0 |
| जदयू | 38-46 | 26-34 | 0 | 0 | 0 |
| राजद | 81-89 | 94-106 | 0 | 0 | 0 |
| कांग्रेस | 21-29 | 29-35 | 0 | 0 | 0 |
| लोजपा | 1-3 | 3-5 | 5-8 | 0 | 01 |
| अन्य | 6-23 | 6-10 | 3-6 | 53 | 06 |
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भी महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जाहिर किया गया है, लेकिन इस सर्वे में सीटों की संख्या कम बताई गई है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए को 69 से 91 सीटें, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार चुनाव को लेकर जितने भी सर्वे आए हैं, उनमें टुडेज-चाणक्य के सर्वे ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाया है। इसके तहत महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, एनडीए को 55 सीटें और अन्य को 8 सीटें मिलने अनुमान जताया जा रहा है।
रिपब्लिक भारत-जन की बात के सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन को 118 से 138 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। लोजपा के खाते में 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल में बड़ी बात सामने आई है। इसके बताया गया है कि बिहार चुनाव में एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने जदयू को तगड़ी चोट दी है। माना जा रहा है कि लोजपा अलग होकर चुनाव लड़ने से जदयू को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचा है। इस सर्वे में एनडीए को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, लोजपा को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, हम को 1.5-2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन इस बार बिहार में सरकार बनाते हुए नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, एनडीए 100 सीटों से नीचे सिमटता नजर आ रहा है। एनडीए को 69 से 91 सीटें मिलने की जानकारी दी जा रही है। लोजपा के खाते में 3 से 5 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। एनडीए के खाते में 39 प्रतिशत वोटिंग होने की बात कही जा रही है। वहीं, लोजपा को महज 7 फीसदी वोट मिलने की जानकारी दी गई है।
बिहार के कोसी विधानसभा क्षेत्र की 31 सीटों में से महागठबंधन के खाते में 23 सीटें जाती नजर आ रही हैं। एनडीए की झोली में सिर्फ 8 सीटें जाने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में चंपारण की 18 सीटों का अनुमान जाहिर किया है। इसमें एनडीए के खाते में 8 और महागठबंधन की झोली में 10 सीटें जाती नजर आ रही हैं। इस क्षेत्र में लोजपा और अन्य का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भोजपुर में एनडीए को दहाई से नीचे सिमटने का अनुमान जताया जा रहा है। सर्वे के मुताबिक, भोजपुर की 49 सीटों में से एनडीए को 9, महागठबंधन को 33, लोजपा को 2 और अन्य के खाते में 5 सीटें जाने का अनुमान जताया जा रहा है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान शनिवार को 57.58 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले दो चरणों के मतदान प्रतिशत से अधिक था। 8 जिलों में अपडेट किए गए पोल पैनल के आंकड़ों के अनुसार, 15 जिलों की 78 सीटों पर तीसरे चरण के मतदान में कुल मतदान 57.58 प्रतिशत रहा।
सीमाचंल में विधानसभा की 24 सीटें हैं। यहां भी महागठबंधन एनडीए पर हावी दिख रहा है। मुस्लिम बहुल इलाके में महागठबंधन को 15, एनडीए को 6, जीडीएसएस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। ये आंकड़े आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के आधार पर हैं।
पाटलिपुत्र-मगध जैसी स्थिति मिथिलांचल में भी नजर आ रही है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, मिथिलांचल की 61 सीटों में से एनडीए को 23, महागठबंधन को 36 और लोजपा के खाते में एक सीट जाती नजर आ रही है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में पाटलिपुत्र-मगध की 61 सीटों पर सर्वे जारी किया गया है। इसमें महागठबंधन के खाते में 33 सीटें जाने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, एनडीए के पास 26 सीटें, लोजपा और अन्य के पास एक-एक सीट जाने का अनुमान है।
बिहार में अक्सर जातिगत समीकरण के आधार पर मतदान होता था। लेकिन इस बार एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि इस बार बिहार में 42 फीसदी लोगों ने विकास के मुद्दे पर मतदान किया। वहीं, 30 फीसदी वोट बेरोजगारी और 11 फीसदी मतदान महंगाई के मुद्दे पर हुआ।
टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में महिला वोटर्स के बीच तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा लोकप्रिय बताया जा रहा है। तेजस्वी यादव को 43 फीसदी वोट, नीतीश कुमार को 42 फीसदी और चिराग पासवान को 7 फीसदी वोट मिले हैं।
रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल में बड़ी बात सामने आई है। बिहार चुनाव में एनडीए से चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। इस सर्वे में एनडीए को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, लोजपा को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट और जीतन राम मांझी की हम को 1.5-2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में 44 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री माना है। वहीं, 35 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को, 3 फीसदी ने सुशील कुमार मोदी को अगला सीएम माना है। 7 फीसदी लोगों ने लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान को अगला मुख्यमंत्री माना है।
टाइम्स नाऊ-सी वोटर के पोल के मुताबिक NDA को 116, महागठबंधन को 120, LJP को 1 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा ने बाजी मारी है। भाजपा के खाते में 16 से 18 सीटें जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस 10 से 12 सीटें जीत सकती है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार बचाते दिख रहे हैं। भाजपा को 46 प्रतिशत वोट तो वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि यह उनका आखिरी चुनाव है। यह बात उन्होंने पूर्णिया जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही थी। उन्होंने कहा था, 'और जान लीजिए, आज चुनाव का आखिरी दिन है। और परसों चुनाव है। और यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।'
साल 1960 में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) द्वारा मतदान के बाद जनता का मूड जानकर नतीजों का आकलन करने के लिए एक खाका तैयार किया गया था, जिसे 'एग्जिट पोल' के नाम से जानते हैं। एग्जिट पोल जनमत संग्रह(ओपिनियन पोल) का ही एक हिस्सा है, जिसका आकलन मतदान के ठीक बाद किया जाता है।
बिहार में हर बार चुनाव जातिगत आधार पर लड़ा जाता है, लेकिन इस बार चुनाव प्रचार के दौरान रोजगार का मुद्दा हावी रहा। सबसे पहले राजद ने 10 लाख नौकरियों का मुद्दा उठाया। इसके बाद बीजेपी ने 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया। जॉब्स के अलावा चुनावी रैलियों में राम मंदिर, धारा 370, आरक्षण, पुलवामा, पाकिस्तान, चीन, सीएए-एनआरसी और घुसपैठ जैसे मुद्दे भी जमकर उठाए गए। एनडीए ने प्रचार के दौरान जंगलराज का डर दिखाया और लालू राज के बहाने राजद पर जमकर निशाना साधा।
बिहार में दूसरे चरण के दौरान कुल 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को हुई थी। उस दौरान वोटिंग पर्सेंटेज करीब 54 प्रतिशत रहा।
प्रथम चरण के दौरान बिहार की कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धौरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकमा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनियां, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, काराकट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर, गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरूआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोध गया, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई सीटों पर मतदान हुआ था।
गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को बिहार में प्रथम चरण के तहत मतदान हुआ था। उस दौरान 71 विधानसभा सीटों पर बिहार के लोगों ने वोट डाले थे। प्रथम चरण में करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिनके लिए तीन चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हुआ। दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर को वोटिंग हुई, जबकि आज यानी 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान हुआ।
| पार्टी | एबीपी- सी वोटर |
आजतक-एक्सिस माय इंडिया |
रिपब्लिक भारत जन की बात |
न्यूज 18- टुडेज चाणक्य |
टाइम्स नेटवर्क |
| एनडीए | 104-128 | 69-91 | 91-117 | 82 | 116 |
| महागठबंधन | 108-131 | 139-161 | 118-138 | 106 | 120 |
| भाजपा | 66-74 | 38-50 | 0 | 0 | 0 |
| जदयू | 38-46 | 26-34 | 0 | 0 | 0 |
| राजद | 81-89 | 94-106 | 0 | 0 | 0 |
| कांग्रेस | 21-29 | 29-35 | 0 | 0 | 0 |
| लोजपा | 1-3 | 3-5 | 5-8 | 0 | 01 |
| अन्य | 6-23 | 6-10 | 3-6 | 53 | 06 |