बड़बोले बयानों के लिए मशहूर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में सवर्ण जाति का मुख्यमंत्री नहीं होगा, बल्कि राजग की ओर से किसी पिछड़े या दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
गिरिराज के बयान को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान के तोड़ के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही बिहार की राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई एक चुनावी रैली में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि था कि मौजूदा विधानसभा चुनाव 'अगड़ा बनाम पिछड़ा' के बीच है।
लालू ने आरक्षण के सवाल पर ये बयान दिया था। लालू ने कहा था कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। हिम्मत हो तो समीक्षा करके दिखाएं। मौजूदा चुनाव 'अगड़ा बनाम पिछड़ा' के बीच होगा।