भाजपा कार्यालय में लड्डू बनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने हैं। महागठबंधन को अपनी जीत की पूरी उम्मीद है। ऐसे में जीत के जश्न में कोई कसर बाकी नहीं रहे इसलिए पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में तो लड्डू बनाए जा रहे हैं। अब ये लड्डू बनाए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स इन तस्वीरों को लेकर काफी फनी कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें कि ये लड्डू जीत के जश्न के लिए बन रहे हैं। वहीं, बीजेपी और जेडीयू भी कल की तैयारी कर रही हैं। बिहार के पटना साहिब विधानसभा सीट के बीजेपी दफ्तर में ये लड्डू बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन ने भी तैयारियां शुरू की हैं।
बहरहाल, ये तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स इन पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कहीं आरजेडी वाले इसे जन्मदिन का उपहार ना समझ लें। इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा कि कल आरजेडी कांग्रेस को आधे कीमत में बेच देंगे... देखो आप...।