फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: बिहार के 1550 पैक्सों में पहले चरण का मतदान आज, इन तीन जिलों में तीन बजे तक ही होगी वोटिंग

Tue, 26 Nov 2024 08:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां दो शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। चुनाव के दिन दो सौ मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन
चुनाव अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आज पैक्स चुनाव हो रहा है। 6286 पैक्सों में चुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यह शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। यह पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 38 जिलों के 137 प्रखंड के 1550 पैक्सों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें सबसे अधिक पटना जिले के आठ प्रखंडों के 78 पैक्स में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में सबसे कम तीन प्रखंड के 13 पैक्स चुनाव के लिए मतदान हो रहे। पटना में सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत वोटिंग हुई है।

पांच चरणों में हो रहे 6289 पैक्सों के लिए मतदान होगा। चुनाव में कुल 61 हजार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके लिए एक करोड़ 20 लाख  करेंगे। इसके लिए 19 825 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं लखीसराय मुंगेर और जमुई के उग्रवाद प्रभावित प्रखंडों में सुबह सात बजे तीन बजे से वोटिंग होगी। खास बात यह है कि मतदान के दिन ही मतगणना होगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसके संबंध में निर्णय लेने का अधिकार सभी जिलाधिकारी को दिया है। हालांकि प्राधिकारी इसकी मॉनिटरिंग जरूर कर रहा है। इसके लिए पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां दो शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। चुनाव के दिन दो सौ मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन पदाधिकारी को छोड़कर किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें