फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: नीतीश के फैसले पर तेजस्वी का पलटवार, ओबीसी और सामान्य वर्ग के बच्चों को नौकरी क्यों नहीं

Sat, 05 Sep 2020 03:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज ही एससी-एसटी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लिए गए फैसले पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस फैसले पर उनसे सवाल दाग दिए हैं और इस फैसले को चुनावी स्टंट बताया है।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने एलान किया है कि चुनाव से पहले अगर एससी-एसटी समुदाय से किसी की हत्या होगी तो उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी लेकिन ओबीसी और सामान्य जाति के समुदाय के लोगों की हत्या होने पर उनके बच्चों को सरकारी नौकरी क्यों नहीं मिलनी चाहिए। इस तरह से नीतीश कुमार राज्य में एससी-एसटी समुदाय के लोगों की हत्या को बढ़ावा दे रहे हैं। 
 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर 46 फीसदी है, जो देश में सबसे ज्यादा है। राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग में लगभग साढ़े चार लाख पद खाली हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उन्हें मौका दिया जाएगा, तो उनकी सरकार उन सभी रिक्त पदों को भर देगी और जनसंख्या के आधार पर नई नौकरियां भी निकालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें