फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और तीन-चौथाई बहुमत से विजयी होगी

Sat, 05 Sep 2020 02:17 PM IST
देव कश्यप एएनआई, पटना
विज्ञापन
Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का कुछ ही दिनों में एलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले ही साफ तौर पर कह दिया है कि 29 नवंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसी बीच प्रदेश में भाजपा और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनावों में जेडीयू के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर कहा कि 'भाजपा का संसदीय बोर्ड इस संबंध में निर्णय लेगा। एनडीए की सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी और तीन-चौथाई बहुमत से विजयी होंगी।'

 


दो खेमों में बंटा एनडीए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भले ही तीन-चौथाई बहुत से विजयी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन बिहार में एनडीए की राह इस बार आसान नहीं लग रही है। एनडीए के सहयोगी पार्टियों के बीच पहले से ही फूट नजर आ रही है। एक तरफ लोजपा कह रही है कि उनका गठबंधन जेडीयू नहीं भाजपा के साथ है। वहीं, दूसरी ओर एनडीए में शामिल होने से पहले जीतनराम मांझी ने कहा था कि वह बिना शर्त एनडीए में जेडीयू को मजबूत करने के लिए शामिल हो रहे हैं। लोजपा और हम पार्टी के बयानों से साफ है कि अब एनडीए दो खेमों बंट चुका है। 

विज्ञापन


एनडीए में शामिल होते ही जीतनराम मांझी ने लोजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा कि चिराग कहते हैं कि जहां जेडीयू के उम्मीदवार होंगे वहां लोजपा के भी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो 'हम' पार्टी भी लोजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें