दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में तीसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
अपनी रैली की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज पहले चरण का मतदान चल रहा है। जहां-जहां मतदान हो रहा है उन सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें। कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें। पान, माछ आ मखान सं समृद्ध अई गौरवशाली भूमि पर आबि क हम अहां सभ के प्रणाम करैत छी।