Election in Bihar 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई । 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे वहीं नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जाएगी जबकि 19 अक्तूबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा ।
इस चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया जाना है उनमें नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मधुबन, शिवहर, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, कुशेश्वरस्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बडहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी में चुनाव होंगे ।
इसके अलावा, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, राघोपुर, महनार, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसरा, हसनपुर, चेरियाबरियापुर, बछवारा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौरा, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुल, पीरपैंती, भागलपुर, नाथनगर, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारीशरीफ शामिल हैं ।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया । प्रथम चरण के लिये नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि नौ अक्तूबर है और 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं ।