प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के बाद सहरसा में दूसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
बिहार में पहले से ज्यादा मतदान हो रहा है। लोकतंत्र में लोगों की श्रद्धा का अभिनंदन करता हूं। आपका हर एक वोट देश को मजबूत करेगा। लोकतंत्र को मजबूत करेगा। बिहार के लोगों ने पूरे विश्व को संदेश दिया है। इन हालातों में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद। आज लोग मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। यहां सात नवंबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होंगे।