फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में जोरदार हंगामा, टिकट बंटवारे को लेकर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 07 Oct 2020 06:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली आए कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर रोज किसी न किसी पार्टी से हंगामें की खबर आ रही है। ताजा वाकया कांग्रेस पार्टी को लेकर है जहां बिहार से आए कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने जोरदार हंगामा किया। कार्यकर्ताओं की नाराजगी चुनाव से पहले हो रहे टिकट बंटवारे को लेकर है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट बंटवारे में धांधली की जा रही है। प्रभारी अपने परिवार के लोग और नजदीकी को टिकट दे रहें हैं। कई कार्यकर्ताओं ने तो विरोध के रूप में पोस्टर भी लहराए।


इस पोस्टर में गंभीर आरोप लिखे थे। एक कार्यकर्ता के पोस्टर में लिखा था कि टिकट बेचने वाले दलालों से बिहार कांग्रेस को मुक्त करो, वहीं कुछ ने तो हत्यारे और दुष्कर्मियों को टिकट देने का भी आरोप लगाए।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि बिहार कांग्रेस प्रभारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग 2012 से  राहुल गांधी को इस बारे में पत्र लिखकर आगाह कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें