फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar election 2020: जदयू को मात देने के लिए भाजपा के बागियों को पार्टी में शामिल कर रहे चिराग, रामेश्वर चौरसिया ने भी बदला पाला

Wed, 07 Oct 2020 06:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया (ब्लू कुर्ता में) लोजपा में शामिल हो गए - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव इसी महीने 28 अक्तूबर को है, लेकिन राज्य में अभी भी सियासी जोड़तोड़ जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को चुनौती देकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग चुनावी राह पर चली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भाजपा के बागियों को अपने खेमे में शामिल कर रही है।

विज्ञापन


लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने लगातार दो दिन में भाजपा को दो बड़े झटके दिए हैं। पहला झटका मंगलवार को दिल्ली में बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को लोजपा में शामिल कराकर दिया वहीं, दूसरा झटका बुधवार को दिया। पटना में बुधवार को भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया लोजपा में शामिल हो गए।


बिहार की जातीय राजनीति में चौरसिया समाज के नेता रामेश्वर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से माने जाते हैं और वह राज्य में पार्टी की ओर से प्रवक्ता की भूमिका में भी नजर आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें