लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव में जदयू से ज्याद सीटें जीतेगी। 10 नवंबर के बाद अंतत: भाजपा-लोजपा की सरकार ही बिहार में बननी है।
वहीं इससे पहले भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा उनकी पार्टी के लिये ‘वोटकटआ’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर नाखुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुश करने के लिये किया जा रहा है। चिराग ने दावा किया कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव में जदयू से ज्याद सीटें जीतेगी ।
चिराग ने कहा कि मुझे दुख है कि लोजपा के खिलाफ वोटकटआ शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है । उन्हें बुद्धिमता का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ किसी को खुश करने के लिये ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
लोजपा नेता ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा के नेता क्या कहते हैं क्योंकि वे मुख्यमंत्री के शब्द बोल रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने लोजपा को ‘वोटकटआ’ कहा है ।
चिराग पासवान का कहना है कि उनके उपर पिता की शानदार राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है । बता दें कि चिराग ने बार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया है और खुद को प्रधानमंत्री का ‘हनुमान’ बताया है ।
चिराग का कहना है कि 10 नवंबर के बाद अंतत: भाजपा-लोजपा की सरकार ही बिहार में बननी है। उन्होंने भाजपा नेताओं को सही शब्दों का प्रयोग करने की सलाह भी दी ।