फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- राजद के साथ जाने की कर चुके हैं तैयारी

Wed, 28 Oct 2020 10:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहल चरण का मतदान जारी है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं। चिराग के इस बयान पर जदयू ने पलटवार करते हुए उन्हें तेजस्वी यादव की बी टीम करार दिया है। साथ ही कहा है कि वे रील के साथ-साथ वास्तविक जीवन में भी असफल रहे हैं। वही कांग्रेस ने चिराग के बहाने भाजपा पर हमला किया है।

विज्ञापन


चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि राजद व महागठबंधन को मजबूत करेगा। चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ राजद के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब। राजद के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके हैं।'
 

लोजपा अध्यक्ष ने नीतीश के 15 साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाया और उसे बदहाल कार्यकाल करार दिया। चिराग ने ट्वीट कर कहा, 'पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार, दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार। लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से नीतीश मुक्त सरकार कर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट बनाना है। नीतीश कुमार जी से ज्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और नीतीश जी से ज्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी।' 
विज्ञापन


चिराग ने मतदाताओं से इस चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, 'प्रथम चरण के मतदान में आप सभी से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें, ताकि बिहार को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट बनाया जा सके। कोरोना से बचाव करते हुए लोकतंत्र को भी मजबूत करना है।'

तेजस्वी यादव की बी टीम हैं चिराग: संजय झा
वहीं चिराग पासवान पर पलटवार करते हुए जदयू नेता संजय झा ने कहा, 'यह साबित हो गया है कि चिराग पासवान तेजस्वी यादव की बी टीम हैं, अब हमें कुछ और कहने की जरूरत नहीं है? तेजस्वी की मदद के लिए यह पूरा खेल खेला जा रहा है। चिराग पासवान 'रील' के साथ-साथ अपने वास्तविक जीवन में भी असफल रहे हैं।'

चिराग को बुझाना चाहती है कांग्रेस: शक्ति सिन्ह गोहिल
चिराग पासवान पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिन्ह गोहिल ने कहा, 'भाजपा अपने घर को रोशन और नीतीश जी के घर को जलाने के लिए अपने हाथ में 'चिराग' रखना चाहती है। वो चिराग को भी बुझाना चाहते हैं इसलिए भाजपा पहले चिराग का इस्तेमाल करना चाहती है फिर बाद में उससे छुटकारा पा लेगी।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें