फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2020: मतदान से पहले चिराग ने दिया नया नारा- नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई

Mon, 02 Nov 2020 02:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के लिए मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इसके मद्देनजर सभी पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाने का दौर जारी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इसके अलावा पार्टी ने एक नया चुनावी नारा दिया है। ये नारा है- ‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई।’

विज्ञापन


चिराग ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के कहने पर गोली चलाई गई थी। जमुई से सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार आयकर की छापेमारी से परेशान हैं। वे सात निश्चय में जांच की बात से घबराए हुए हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश के पास 15 सालों से सुशासन का टैग है लेकिन अब सबके सामने सच्चाई आ रही है।


निर्दोष लोगों पर गोली चलाने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है
लोजपा नेता ने कहा, 'निर्दोष लोगों और दुर्गा भक्तों पर आपकी पुलिस द्वारा गोली चलाने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है। नीतीश कुमार सरकार महिषासुर का एक रूप बन गई है। सभी जानते हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ जाती है, तो क्या आप लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली मार देंगे?'
विज्ञापन


यह भी पढ़े- बिहार चुनाव: लालू ने पीएम मोदी पर कसा तंज, तेजस्वी बोले- इन्हें युवाओं का वोट चाहिए नेता नहीं

पलटूराम के तौर पर नीतीश को जाना जाता है: चिराग
चिराग पासवान ने कहा, 'मुख्यमंत्री पर पिछले 15 सालों से 'सुशासन' बाबू का टैग लगा हुआ है। लेकिन अब, उनकी लूट उजागर हो रही है। उन्होंने कभी मुंगेर के बारे में नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर ही एक शब्द कहा। उन्हें पलटूराम के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह लालू के खिलाफ थे और फिर 2015 में उनके साथ सरकार बनाई थी।'

शराब तस्करों के लिए चिंतित हैं नीतीश
चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार शराब तस्करों के लिए चिंतित हैं क्योंकि बिहार में बिना पैसों के लेन-देन के शराब नहीं बेची जा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि पांच साल में नीतीश कुमार ने क्या किया और आने वाले दिनों में उनका क्या रोडमैप है?

चिराग ने नीतीश को लिखा पत्र, चिंता पर जताई हैरानी
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की चिंता पर हैरानी जताई है। उन्होंने लिखा, 'मात्र सात निश्चय की जांच की आंच से बौखलाए आदरणीय नीतीश कुमार जी निजी हमले पर आ गए हैं। पापा के नहीं रहने पर उनकी चिंता देख कर ताज्जुब होता है। वे सात निश्चय की जांच और मुंगेर कांड से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पर बात करने से घबराते हैं साहब।' इसके साथ उन्होंने असंभव नीतीश हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'नीतीश कुमार जी चुनाव को विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए पापा के आखिरी दिनों पर सवाल उठा रहे हैं। मैं आग्रह करना चाहूंगा की अगली सभा में जब आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेने जाएं तो पापा के आखिरी दिनों के बारे में जरूर पूछ लें। पापा की आखिरी सांस तक प्रधानमंत्री जी उनके साथ थे।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें