फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः भाजपा ने दो और विधायकों को पार्टी से निकाला, अब तक तीन दर्जन नेताओं पर कार्रवाई

Sat, 24 Oct 2020 07:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
BJP Symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा एक्शन के मोड में दिख रही है। पार्टी ने अपने सात और बागी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। इनमें दो विधायक शामिल हैं। इन सभी नेताओं पर चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर काम करने का आरोप है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक रक्सौल विधायक अजय कुमार सिंह और बगहा के विधायक राघवशरण पाण्डेय को छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इनके अलावा सुगौली के पूर्व विधायक विजय प्रसाद गुप्ता, कसबा के पूर्व विधायक प्रदीप दास, बरारी के पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, सुपौल के पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमारऔर सुपौल के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना को पार्टी से निकाला गया है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भी महाराजगंज के पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह, बेगूसराय के बखरी से पूर्व विधायक रामानंद राम और सारण के एकमा के कामेश्वर सिंह मुन्ना को पार्टी से निकाल दिया गया। गौरतलब है कि भाजपा इस चुनाव में अब तक अपने 30 से ज्यादा विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों  को पार्टी से निकाल चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें