फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव: चाय विक्रेता फैला रहा जागरूकता, अनोखे अंदाज में लोगों से वोटिंग की अपील

Sat, 10 Oct 2020 08:09 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
bihar election tea seller spreads awareness about voting - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है चुनावी चर्चा तेज हो रही है। राजनीतिक गोलबंदी हो रही है और मतदाताओं को लुभाने के प्रयास भी तेज हो रहे हैं। ऐसे में मुजफ्फरपुर में एक चाय विक्रेता चुनाव में मतदान के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। 

विज्ञापन


वह कहते हैं, "मैंने लोगों से आग्रह करने के लिए अपनी शर्ट पर यह लिखा संदेश लिखवा लिया है कि उन्हें मतदान में अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।" 

 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया । प्रथम चरण के लिये नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि नौ अक्तूबर है और 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।  
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 3 नवंबर को होंगे। दूसरे चरण के लिए 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे वहीं नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जाएगी। जबकि 19 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा। और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें