फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा, 5 चरणों में होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव पांच चरण में होंगे। चुनाव प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


पहले चरण का मतदान 12 अक्टूबर, दूसरे चरण का 16 अक्टूबर, तीसरे का 28 अक्टूबर, चौथे चरण का 1 नवंबर और अंतिम और पांचवे चरण का मतदान 5 नवंबर को होगा। मतगणनना 8 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग की बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि तारीखों की घोषणा करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि त्यौहारों के सीजन में चुनावों पर कोई फर्क न पड़े।
विज्ञापन


चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हों इसलिए पहली बार ईवीएम पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी फोटो की भी व्यवस्था की गई है।
Trending Videos

ईवीएम पर रहेगी उम्‍मीदवारों की फोटो

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दावा किया कि चुनावों में किसी भी तरह से बाधा नहीं पड़ने दी जाएगी। राज्य के 32 में से 29 जिले नक्सल प्रभावित हैं ऐसे में वहां चुनाव निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

पेड़ न्यूज रोकने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। नेताओं को हेलीकॉप्टर आदि के इस्तेमाल की अनुम‌ति लेने के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्‍था की गई है जिसमें 36 घंटे में अनुम‌ति मिल सकेगी।

जैदी ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे जिनके तर्ज पर अन्य बूथों पर भी वोट डाली जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेगा चुनावों का शेड्यूल

पहला चरण 12 अक्टूबर को 49 सीटें
दूसरा चरण 16 अक्टूबर को 32 सीटें
तीसरा चरण 28 अक्टूबर 50 सीटें
चौथा चरण 1 नवंबर को 55 सीटें
पांचवा चरण 5 नवंबर को 57 सीटें
मतगणनना 8 नवंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें