फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लालू के करीबी RJD के पूर्व MLA अबु दोजाना के घर ED की दबिश, IRCTC घोटाले के तार जुड़े

Fri, 10 Mar 2023 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी और सीतामढ़ी के सुरसंड से राजद विधायक रहे अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी।
विज्ञापन
अबु दोजना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी और सीतामढ़ी के सुरसंड से राजद विधायक रहे अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी। इधर, पटना के अति व्यस्त डाकबंगला चौराहे के पास एसपी वर्मा रोड स्थित सुकृति कॉम्पलेक्स में भी ईडी की टीम पहुंची हुई है।

विज्ञापन


राजनीतिक मामला प्रतीत हो रहा
अबु दोजाना राजद अध्यक्ष के कथित मॉल को बनाने के समय भी चर्चा में रहे थे और IRCTC घोटाले में भी लालू प्रसाद के आरोपों की कड़ी में कई तरह से इनका नाम शामिल बताया जाता रहा है। इस मामले अबु दोजना ने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि किस मामले की ED की टीम छानबीन कर रही है। यह राजनीतिक का मामला प्रतीत हो रहा है।

अपने घर की बालकनी में खड़े राजद विधायक अबु दोजाना। - फोटो : अमर उजाला
12 सदस्यीय टीम घर को खंगाल रही
RJD से जुड़े लोगों पर जांच एजेसियों की कार्रवाई लगताार जारी है। ED की टीम RJD के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद के करीबी सैयद अबु दोजाना के घर पर पहुंची है। 12 सदस्यीय टीम घर को खंगाल रही है। शुक्रवार सुबह ED की टीम फुलवारीशरीफ इलाके के हारून नगर सेक्टर 2 में पहुंची तो हड़कंप मच गया। ED की टीम ने अबु दोजाना के घर को बाहर से लॉक कर दिया। बाहर वालों अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अबु दोजाना के इसी घर में पहुंची है ED की टीम। - फोटो : अमर उजाला
होली से पहले लालू परिवार से CBI ने की थी पूछताछ 
सूत्रों मानें तो ED की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में अबु दोजाना और उनके घर वालों से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई भी जानकारी ईडी के अधिकारियों के तरफ से नहीं दी गई है। होली से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती से CBI की टीम ने लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो अबु दोजाना पर लालू परिवार की कई और कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। वह पटना के सगुना मोड़ पर बनाए जा रहे मॉल के काम को भी देख रहे थे। इस मॉल से भी लालू परिवार का नाम जुड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें