फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना के हाई स्पीड अटल पथ पर पुलिस बैरिकेड से टकराई बुलेट बाइक, युवक ICU में

Thu, 09 Mar 2023 04:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अटल पथ पर पुलिस की बैरिकेटिंग से टकरा कर एक बुलेट सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना दीघा गोलंबर के समीप की है। घटना के समय Being Helper Foundation टीम के शुभम कुमार अपने  सहयोगियों के साथ मैरिन ड्राइव की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पटना के हाई स्पीड अटल पथ पर पुलिस बैरिकेड से टकराई बुलेट बाइक, युवक ICU में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल पथ पर पुलिस की बैरिकेटिंग से टकरा कर एक बुलेट सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना दीघा गोलंबर के समीप की है। घटना के समय Being Helper Foundation टीम के शुभम कुमार अपने सहयोगियों के साथ मैरिन ड्राइव की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। घटना होते देख शुभम अपने साथियों के साथ उधर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। संयोग से उस समय पुलिस की गश्ती टीम भी उधर से गुजर रही थी। घटना देखते ही पुलिस ने तुरंत घायल शख्स को स्थानीय लोगों और शुभम सिंह के मित्रों के सहयोग से अपनी गाड़ी में लादकर उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घायल की पहचान दरभंगा जिला के नरपतगंज निवासी स्व० शैलेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मरीन ड्राइव की तरफ से लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
Being Helper Foundation टीम के शुभम कुमार ने बताया कि आलोक कुमार फिलहाल शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में रहते हैं। उनका दीघा में में बेल्डिंग का कारखाना है। होली के दिन वह मरीन ड्राइव की तरफ से अटल पथ पर अपने बुलेट बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी दीघा गोलंबर के समीप सड़क पर रखे पुलिस की बैरिकेटिंग से टकरा गए। बैरिकेटिंग से टकराते ही वे बुलेट से गिर गए जिससे उनका सिर फट गया। उनके हाथ और पांव भी टूट गए हैं।

Being Helper Foundation टीम ने पहुंचाया अस्पताल 
घटनास्थल से गुजरते हुए Being Helper Foundation टीम के शुभम कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए बेहोश पड़े लहुलुहान आलोक कुमार को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार अलोक कुमार अभी ICU में इलाजरत हैं। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल आलोक कुमार की स्थिति गंभीर है। 72 घंटों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कुछ करना चाहिए

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कुछ करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
क्या कहते हैं स्थानीय लोग 
घटना के संबंध में स्थानीय दुकानदार आफताब ने बताया कि अटल पथ पर प्रायः दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस तरह की  दुर्घटनाएं न हो इसके लिए प्रशासन को ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे सडक हादसा न हो और लोगों की जान बच सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें