बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आगामी 9 जून को ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’ आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और निजी निवेशकों को आकर्षित करना है। सरकार राज्य के विभिन्न जलाशयों, तालाबों, पोखरों और अन्य प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए निवेशकों को परियोजनाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
कई निवेशकों और संस्थाओं ने लिया हिस्सा
बैठक में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनिल कुमार, सीकेसीपीएल आर्किटेक्ट्स के डायरेक्टर शोभित राज, बिहार होटल्स के सीनियर एडवाइजर एसपी सिन्हा, होटल मौर्या की वाइस प्रेसिडेंट ऋचा सिन्हा, बीएआई के स्टेट चेयरमैन मणिकांत और लेमन ट्री होटल के मनीष कुमार समेत करीब 25 निवेशकों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।