फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम

Mon, 16 Nov 2026 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़-शहरी-सरमेरा सड़क पर पोखरपर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक संदीप चौहान (30) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
डॉक्टर इलाज करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के पोखरपर गांव के पास बाढ़-शहरी-सरमेरा सड़क पर पुल के समीप एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक ने ई-रिक्शा से नियंत्रण खो दिया या फिर किसी अन्य वाहन की ठोकर लगने से यह हादसा हुआ।

हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सम्यागढ़ थाना क्षेत्र के शोभाठीका गांव निवासी संदीप चौहान (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में दो अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना में उन्हें हल्की चोटें आई हैं। दोनों घायलों का नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

घटना की सूचना मिलते ही भदौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें