टीम के साथ मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डीआरएम ने दिए निर्देश
डीआरएम ने रेलमंत्री के स्टेशन से कारखाना तक जाने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि रेलमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन पहुंचेंगे। बिना अनुमति किसी को उनके पास नहीं जाने दिया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का भी निर्देश दिया। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को समय पर पूरा करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर विशेष रूप से बातचीत की।
जानिए क्या है रेलमंत्री का कार्यक्रम
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलमंत्री पटना से रेलमार्ग के जरिये जमालपुर आएंगे। रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों की स्थिति का जायजा लेंगे। जमालपुर रेल इंजन कारखाना पहुंचकर मशीनों, उत्पादन इकाइयों और कार्यशाला की स्थिति की समीक्षा करेंगे। रेलमंत्री अधिकारियों से उत्पादन क्षमता, संसाधनों के उपयोग और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। कई रेल प्रोजेक्ट्स प्रगति पर हैं। इनमें नई लाइन बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में सुधार शामिल हैं। रेलमंत्री इन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलमंत्री कर्मचारियों से बातचीत कर सकते हैं। कारखाने की जरूरतों पर सुझाव भी ले सकते हैं। इस दौरान कुछ नई घोषणाएं भी हो सकती हैं, जिससे जमालपुर और आसपास के इलाकों में रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं।
यह खबर भी पढ़िये-Jyoti Malhotra: बिहार के एक नहीं दो शहरों पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का 'खतरा', भागलपुर के बाद सोनपुर का नाम