फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेलमंत्री के आने से पहले डीआरएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Thu, 22 May 2025 08:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : रेलमंत्री के आने की तैयारी अब अंतिम चरण में है। उनके आने से पहले डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलमंत्री सुझाव लेने के साथ-साथ कुछ नयी घोषणा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
निरीक्षण करते मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदा रेलमंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार की शाम जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विस्तार कार्य की जानकारी ली। स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर कई जरूरी निर्देश भी दिए। डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भी जांच की। एस्केलेटर, पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था को खुद से जांच पड़ताल करते हुए उसे परखा। इस दौरान स्टेशन परिसर को पूरी तरह दुरुस्त किया गया था। अंदर से बाहर तक हर जगह आज सफाई की गई थी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िए -यह खबर भी पढ़िए -BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीचर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की; तारीख बीती, नहीं हुई नियुक्ति
 

विज्ञापन

टीम के साथ मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डीआरएम ने दिए निर्देश 
डीआरएम ने रेलमंत्री के स्टेशन से कारखाना तक जाने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि रेलमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन पहुंचेंगे। बिना अनुमति किसी को उनके पास नहीं जाने दिया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का भी निर्देश दिया। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को समय पर पूरा करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर विशेष रूप से बातचीत की।

जानिए क्या है रेलमंत्री का कार्यक्रम 
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलमंत्री पटना से रेलमार्ग के जरिये जमालपुर आएंगे। रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों की स्थिति का जायजा लेंगे। जमालपुर रेल इंजन कारखाना पहुंचकर मशीनों, उत्पादन इकाइयों और कार्यशाला की स्थिति की समीक्षा करेंगे। रेलमंत्री अधिकारियों से उत्पादन क्षमता, संसाधनों के उपयोग और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। कई रेल प्रोजेक्ट्स प्रगति पर हैं। इनमें नई लाइन बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में सुधार शामिल हैं। रेलमंत्री इन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलमंत्री कर्मचारियों से बातचीत कर सकते हैं। कारखाने की जरूरतों पर सुझाव भी ले सकते हैं। इस दौरान कुछ नई घोषणाएं भी हो सकती हैं, जिससे जमालपुर और आसपास के इलाकों में रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं।
यह खबर भी पढ़िये-Jyoti Malhotra: बिहार के एक नहीं दो शहरों पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का 'खतरा', भागलपुर के बाद सोनपुर का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें