फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : नवजात को नोचता रहा कुत्ता, वीडियो बनाते रहे लोग

Wed, 21 Nov 2018 07:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर में सड़क किनारे एक नवजात के शव के प्रति लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है। बताया जाता है कि एक कुत्ता नवजात के शव को नोच-नोच कर खा रहा था और लोग उसका वीडियो बनाने में लगे हुए थे। 

विज्ञापन


घटना नगर थाना इलाके के सर्किट हाउस के निकट की है। यहां सड़क पर एक कुत्ता नवजात को नोचता रहा और राह चलते लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी कुत्ते को भगाना ठीक नहीं समझा। जिस जगह कुत्ता नवजात के शव को नोच कर खा रहे थे वहां सड़क के एक तरफ सदर अस्पताल है तो दूसरी ओर सर्किट हाउस है। 

स्थानीय निवासी ने बताया कि बच्चा यहां कहां से आया और कौन डाल गया, इसका पता नहीं है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें