फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का दौरा, की चुनावी तैयारी की अपील, विपक्ष पर बोला हमला

Thu, 03 Jul 2025 06:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाने की अपील की गई। 

 
विज्ञापन
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे समाहरणालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचे और जिला प्रशासन के अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक तैयारी करें और मिशन 2025 को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो जाएं, ताकि एक बार फिर एनडीए सरकार का गठन हो सके। उन्होंने चुनावी रणनीति पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने का संदेश दिया।

विपक्ष पर सीधा हमला, मतदाता सूची पर उठाए गए सवालों को बताया निराधार
पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष बेवजह सवाल उठा रहा है, क्योंकि उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। उन्होंने कहा, “अब मतदाता सूची में पारदर्शिता है और चुनाव आयोग ने लालू राज में होने वाली ‘बूथ कैप्चरिंग’ जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगा दी है।” सिन्हा ने विपक्ष को संविधान विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि वे फर्जी वोटरों और तुष्टिकरण की राजनीति के बल पर सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल
विज्ञापन


'विकास और सुशासन ही हमारा एजेंडा'
डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि भाजपा आगामी चुनाव विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ेगी। पार्टी जनता के सामने एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प पेश करेगी, ताकि बिहार को एक स्थिर और प्रगतिशील सरकार मिल सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें