फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav: सोरेन को ईडी के समन पर तेजस्वी बोले- 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा, हमें मजबूती से लड़ना होगा

Fri, 04 Nov 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री कथित अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के बावजूद गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय से पेशी के लिए कम से कम तीन सप्ताह का समय मांगा। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook@Tejashwi Yadav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर जगह ऐसा ही हो रहा है। 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा। हमें मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी है और सब लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री कथित अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के बावजूद गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय से पेशी के लिए कम से कम तीन सप्ताह का समय मांगा। 

सोरेन ने कहा था कि अगर मैं मुजरिम हूं, तो मुझे सजा सुना दिया जाए, मुझे कोई चिंता नहीं है। मुझे गिरफ्तार किया जाए। यह अजूबा मामला है, जहां मुजरिम गिरफ्तार होने को तैयार बैठा है और दोषी बताने वाले सजा सुनाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


इस बीच आयकर विभाग ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों प्रदीप यादव तथा जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के रांची, गोड्डा, पटना समेत अन्य स्थानों पर स्थित परिसर पर छापेमारी की। इसके साथ आईटी विभाग ने कई कोयला कारोबारियों के परिसर पर भी छापेमारी की।

सत्ताधारी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे राज्य सरकार को अस्थिर करने और उसे गिराने की साजिश के लिए की गई कार्रवाई करार दिया। वहीं, भाजपा ने पूछा कि सत्ताधारी पार्टी को जांच से परहेज क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें