फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में खत्म होगा लालटेन युग : मोदी

Fri, 01 Dec 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सुशील मोदी
विज्ञापन
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इसी महीने बिहार में लालटेन युग खत्म हो जाएगा और लालटेन बिहार संग्रहालय में रखने वाली वस्तु होगी। मोदी ने कहा कि 31 दिसंबर तक बिहार के सभी गांवों में बिजली पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विनियोग विधेयक पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि बिहार में लगभग सभी गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। बचे हुए 361 गांवों में इसी महीने बिजली पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार: उद्योगों को बढ़ावा के लिए विधेयक पास, तेजस्वी ने पूछा, मेक इन बिहार कब होगा

मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता है। घोटाले उजागर होते ही उस पर कार्रवाई की जा रही है। विपक्ष की मांग पर ही सृजन घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। विपक्ष को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें