फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनावः मांझी-बीजेपी में सीटों को लेकर हुई डील!

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव के लिए सीटों को लेकर बीजेपी गठबंधन में चले आ रहे घमासान में विराम लगता दिख रहा है। एक चैनल की खबर के अनुसार मांझी और बीजेपी में सीटों को लेकर डील हो गयी है।
विज्ञापन


चैनल ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस डील में बीजेपी ने मांझी की पार्टी को 17 सीटें देने की बात मान ली है,जबकि पांच सीटों पर बीजेपी के टिकट पर मांझी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।

इस तरह जितन राम मांझी को बिहार चुनाव के लिए 22 सीटें मिल गयी हैं। यह फैसला बिहार भवन में जितन राम मांझी और अनंत कुमार के बीच हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम' ने मांगी थी नंबर दो की हैसियत

गौरतलब है कि हम के मुखिया मांझी ने भाजपा नेतृत्व के समक्ष गठबंधन में नंबर दो की हैसियत देने की मांग रखते हुए इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इसके अलावा मांझी ने जमुई, मुंगेर संसदीय क्षेत्र में लोजपा के लिए तय की गई आधा दर्जन सीटों पर अपना दावा जता दिया है।

सूत्रों के मुताबिक अनंत कुमार से मुलाकात के दौरान मांझी ने 15 सीटें दिए जाने को पार्टी का अपमान बताया। उन्होंने सवाल किया कि बिना विधायक वाली लोजपा के लिए 41 और 15 विधायक वाली हम के लिए सीट का फार्मूला उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि नंबर दो की हैसियत की मांग से परेशानी बढ़ी है। चूंकि लोजपा भी अपने लिए तय सीटों पर दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए मामले में पेच फंस गया। हालांकि इस फैसले के बाद हो सकता है बीजेपी आलोचकों के मुंह बंद करने में कामयाब हो जाए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें