फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गोतिया में शादी के लिए कुलदेवता की पूजा में गया था रात में युवक, सुबह पेड़ से लटकता मिला

Mon, 01 May 2023 10:14 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में अहले सुबह एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर की है। मृतक की पहचान मनवारा वार्ड संख्या 8 निवासी भुट्टु पासवान के पुत्र जीतेन्द्र पासवान के रूप में की गई है। वह गांव में ही एक छोटा सा दुकान करता था।
 
विज्ञापन
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में अहले सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर की है। मृतक की पहचान मनवारा वार्ड संख्या 8 निवासी भुट्टु पासवान के पुत्र जीतेन्द्र पासवान (45) के रूप में की गई है। जीतेन्द्र कुमार इलमसनगर के बगल का रहने वाला है। वह गांव में ही एक छोटा सा दुकान करता था।

विज्ञापन


शौच जाने के क्रम में ग्रामीणों ने देखा
सोमवार की सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए बागीचा की ओर जा रहे थे तभी एक आम के पेड़ से एक व्यक्ति का लाश लटका हुआ पाया। लाश सफ़ेद गमछा से बंधा हुआ था। जैसे ही लाश मिलने की सूचना आम हुई की यह बात आग की तरह चारो ओर फैल गई और देखते ही देखते आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खानपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही खानपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

पूजा से लौटकर फिर निकला था घर से
परिजनों का कहना है कि उसके पाटीदार में एक शादी होने वाली थी जिसको लेकर रात भगवान का पूजा था। वह उसी पूजा में गया हुआ था। रात करीब 11 बजे यह पूजा खत्म होने के बाद अपना मूल घर पर आया था फिर घर के लोगों को यह कह कर निकला कि कुछ देर में लौट रहा है लेकिन यह रात भर नहीं लौटा। सुबह आम के बगीचे में शव मिलने की जानकारी परिवार वालों को मिली।
विज्ञापन


पुलिस को आवेदन का इंतजार
खानपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। उन्होंने कहा कि पहली नजर में हत्या कर शव को पेड़ से बांधे जाने का मामला लग रहा है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अपने स्तर से मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें