पटना-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे एक बोरे से दो लाशें मिली हैं। यह लाशें युवक और युवती थी है। प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा फिर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों की लाशों को बोरे में भरकर सालिमपुर थाना क्षेत्र के तेलमर रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों का शव बोरे से बरामद किया है। बोरे में फेंके गए दो शव मिलने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सालिमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतकों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने देखी बोरे में बंद दोनों की लाशें
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के तिलक रोड में स्थानीय लोगों ने बोरे में रखे गए दो शव को देखा। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना सालिमपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से बोरे को खुलवाया। बोरे से शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक युवक एवं युवती की पहचान नहीं हो सकी।
पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ से बात करने पर उन्होंने बताया कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है एवं एक युवती जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है। दोनों को हत्या के बाद उनके शव को बोरे में रखकर किसी व्यक्ति के द्वारा वहां फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक एवं युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाके में थाने को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।