अमर उजाला
Thu, 1 June 2023
पढाई को लेकर छात्र हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं कि पढ़ने के लिए कौनसा समय ठीक है। कितने समय क्या पढ़ना चाहिए?
इसे लेकर पटना वाले Khan Sir अपनी वीडियो में कई बार छात्रों को समझाते हैं कि टाइम-टेबल कैसा होना चाहिए।
Khan Sir की मानें तो छात्रों को फिजूल के कामों का टाइम-टेबल बनाना चाहिए। जैसे बाहर घूमने का, आराम करने का।
Khan Sir कहते हैं कि पढ़ाई के लिए क्या ही टाइम-टेबल है ! पढ़ाई के लिए तो पूरा दिन ही है।
खान सर के मुताबिक एक छात्र को पढ़ाई के अलावा कुछ नहीं सोचना चाहिए।
खान सर ने यह मिथक भी तोड़ा है कि जबरन सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से पढ़ाई अच्छी होती है।
खान सर ने कहा कि जब सुलभता महसूस हो तब उठना चाहिए, जबरन जल्दी उठने से पूरा दिन थकान महसूस होती रहेगी।
खान सर के अनुसार पढ़ाई में 24 घंटे लगे रहना भी समझदारी नहीं है। रोज 08 घंटे पढ़ाई होनी चाहिए बस।
खान सर का यह कहना है कि टाइम-टेबल दिनों के हिसाब से नहीं साल के हिसाब से बना लेना चाहिए।
IAS का प्रोडक्शन हाउस है यूपी का यह गांव