फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान

Mon, 16 Nov 2026 06:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते। महिला इंडियन राउंड टीम में पूजा, सोनी, संस्कृति और छोटी ने, जबकि मिश्रित रिकर्व टीम में अंशिका और समर्थ ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

 

विज्ञापन
बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के शिलांग में 11 से 18 नवंबर तक आयोजित 33वीं और 46वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार की टीम ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। महिला इंडियन राउंड टीम और मिश्रित रिकर्व टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि 33वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की महिला इंडियन राउंड टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, संस्कृति राज और छोटी कुमारी की टीम ने मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

बिहार की टीम ने महाराष्ट्र और पंजाब को हराकर पदक की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ कड़े संघर्ष के बावजूद टीम को 3-5 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, खिलाड़ियों ने हौसला बनाए रखा और मणिपुर को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।

वहीं, 46वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की मिश्रित रिकर्व टीम ने भी कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। अंशिका कुमारी और समर्थ कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को दूसरा राष्ट्रीय पदक दिलाया।

रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि दो अलग-अलग स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतना बिहार की तीरंदाजी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खिलाड़ियों की यह सफलता राज्य में तीरंदाजी के प्रति बढ़ते उत्साह, उनकी मेहनत और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है। यह उपलब्धि बिहार के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें