फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: खेत में मिला अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए जलाने की आशंका

Mon, 16 Nov 2026 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के सरेह में सोमवार को अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव मिला। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका है। पुलिस मृतका की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 के फुलवरिया गांव के सरेह में सोमवार को एक अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खेत की बांध पर मिला अधजला शव

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत की बांध पर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और उसका काफी हिस्सा जला हुआ प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका जताई है। हालांकि, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
घटना के बाद आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग मृतका को युवती, तो कुछ महिला बता रहे हैं। शव मिलने के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना छठ महापर्व के अंतिम दिन की है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

महिला कौन थी, उसकी हत्या किसने और किस वजह से की? हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास क्यों किया गया? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें