फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में फिर से दरोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेरने जा रहे; चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

Thu, 29 Oct 2026 11:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द होने के विरोध में अभ्यर्थी आज प्रदर्शन कर रहे। गांधी मैदान से जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की योजना है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन
दरोगा मेन्स के निरस्तीकरण की वापसी पर पटना में प्रदर्शन। (फाइल) - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी एक बार फिर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने फैसले को वापस लेने और भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगें उठाने के लिए सड़क पर उतरने का एलान किया है। कई अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस सतर्क है। गांधी मैदान से लेकर जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों के मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की योजना को देखते हुए प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पटना की पुलिस की अलग अलग टीम चप्पे चप्पे पर तैनात है। 

विज्ञापन


गांधी मैदान से प्रदर्शन का आगाज
दरोगा अभ्यर्थी गांधी मैदान से मार्च शुरू कर जेपी गोलंबर की ओर बढ़ने की तैयारी में हैं। इसके बाद डाक बंगला चौराहे के रास्ते मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की योजना है। अभ्यर्थियों की इस गतिविधि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संभावित मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। गांधी मैदान के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर सुरक्षा बढ़ी
प्रदर्शन के संभावित मार्ग पर जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग भी की गई है। पुलिस की तैयारी का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन

चक्रवात अर्नब का असार: बिहार के कई जिलों अलर्ट जारी, पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश; जानिए अपने शहर का हाल
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा रद्द होने से नाराज हैं अभ्यर्थी
दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के बाद से अभ्यर्थी विरोध जता रहे हैं। राज्य सरकार ने परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से संबंधित रिपोर्ट सामने आने के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों की ओर से फैसले को वापस लेने और भर्ती प्रक्रिया को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है। अब प्रस्तावित प्रदर्शन के जरिए अभ्यर्थी अपनी मांगें प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें