फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट में पिता-पुत्र की मौत; रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने गए थे दोनों, अचानक हुआ ऐसा

Mon, 25 Nov 2024 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: धमाका की गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। रेस्टोरेंट के बगल के मकानों में दरारें आ गई। आग बुझाने गए पिता-पुत्र दूर फेंका गए। 
विज्ञापन
मॉल के सामने रेस्टोरेंट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के जोकशर थाना इलाके के खरमनचक मोहल्ले में एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल गया। इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों में रेस्टोरेंड में आग बुझाने गए थे। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब एक किमी दूर तक सुनाई पड़ी। रेस्टोरेंट के बगल के मकानों में दरारें आ गई। आग बुझाने गए पिता-पुत्र दूर फेंका गए। पिता की मौत पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान खरमनचक निवासी किशन कुमार झुनझुनवाला और उसके बेटे कन्हैया कुमार उर्फ प्रसून झुनझुनवाला के रूप में हुई है।

पिता-पुत्र के पहुंचते ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने लगी थी। अब ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वहां गेट खोलकर आग बुझाने जा रहे पित-पुत्र जब गेट के करीब पहुंचे तो गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक शख्स दूर फेंका गया। हादसा इतना भीषण था कि रेस्टोरेंट का मलबा 65 मीटर दूर जाकर गिरा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई।
 

विज्ञापन

हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
आसपास के घरों में दरार आ गई
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरूकर दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। आग ने गैस सिलेंडर को अपनी जद में ले लिया। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। आसपास के घरों में दरार आ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें