अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिल चुकी है। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में एक अपराधी बच्ची को गोद में उठाकर भागता दिख रहा है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री रोड स्थित धोबी गली में बुधवार रात एक चौकाने वाली घटना हुई। मूल रूप से वैशाली के महनार के निवासी अवधेश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। गुरुवार रात करीब रात 11 बजे के आसपास उनकी आंख खुली तो देखा कि उनकी चार वर्षीय बेटी अर्चना गायब थी। उन्होंने तुरंत बच्ची की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस स्थिति में उन्होंने अगमकुआं थाने में लिखित आवेदन देकर बच्ची की सकुशल वापसी की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सोई हुई बच्ची को गोद में उठाकर भागता दिखा अपराधी
पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की। सीसीटीवी में एक युवक को सोई हुई बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया। अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिल चुकी है, जांच जारी है, और जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
मेरे बच्ची के साथ के साथ कोई अनहोनी न हो जाए
इधर थाने को दिये गये आवेदन में अवधेश ने कहा है कि बुधवार को करीब 11 बजे वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ सोये थे, जब आंख खुली तो देखा कि मेरी बेटी नही है, तभी मैंने अपनी पत्नी को जगाया। और हमलोग बच्ची को सकुशल बरामद के लिए खोजबीन शुरू कर दी लेकिन बच्ची नही मिली। पीड़ित अवधेश कुमार कांटी फैक्ट्री के पास रोड पर ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने का काम करता है। बच्ची की मां का कहना है कि मुझे डर है कि कही मेरे बच्ची के साथ के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। वही घटना के बाद मुहल्ले में हंगामा मच गया।