फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में ऑर्केस्ट्रा संचालक के पत्नी से दुष्कर्म, हथियार के बल पर रेप का आरोप, UP निवासी है पीड़िता

Sat, 30 Sep 2023 01:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Crime: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल, मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में पुपरी शहर के एक किराए के मकान में यूपी की रहने वाली महिला से हथियार के बल पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, आरोपियों के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर फोटो डालकर धमकी देने का भी मामला बताया गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में आपसी पैसे के लेन-देन का भी मामला है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि घटना आठ सितंबर देर शाम की है। इसको लेकर पीड़िता पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें नानपुर थाना क्षेत्र के नयाटोल निवासी शिवचंद्र बैठा का पुत्र शंभू कुमार रजक और इंद्र साहनी के पुत्र जगनमोहन कुमार को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में बताया गया कि पीड़िता का पति आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करता है। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी पुपरी शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। आठ सितंबर की शाम करीब सात बजे वह कमरे में अकेले थी। उस समय मकान मालिक भी नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी हथियार के साथ नशे में धुत होकर कमरे में पहुंच गए। इसके बाद हथियार के बल पर छत पर ले जाकर आरोपी शंभू उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान हल्ला करने पर दूसरा आरोपी जगमोहन गोली मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद जाते समय यह बात किसी को नहीं बताने पर जान मारने की धमकी दी। देर रात को जब पीड़िता का पति आया तो उसने घटना की सारी जानकारी दी। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के पति के फेसबुक अकाउंट पर उसकी अश्लील फोटो भेज कर धमकी देने लगा।
 
पीड़िता ने बताया, कई दिनों से थाना और पुलिस का चक्कर लगा रहे हैं। वह एसपी से मिलकर इसकी शिकायत की है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में डीएसपी विनोद कुमार ने वीडियो जारी कर बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। अब तक के जांच में पता चला है की दोनों पति-पत्नी ऑर्केस्ट्रा चला रहे हैं। इसी को लेकर आरोपी और महिला के पति दोनों में कुछ पैसा का विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह सब मामला सामने आ रहा है। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है। अभी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें