फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में गोली मारकर पिकअप चालक की हत्या, वैशाली जिले का था निवासी

Thu, 25 May 2023 12:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में बीते दिन बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, एक दिन भी ठीक से नहीं बीता कि गुरुवार को फिर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं से आमजन में डर का माहौल बना हुआ है।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां पिकअप भान ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


वहीं, इस हत्या के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती एनएच-28 के समीप की है। मृतक ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के विद्युपर थाना क्षेत्र के सिलात गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिकअप भान ड्राइवर है और बीती रात मालदा से आम लेकर बिधूपुर जा रहा था। तभी अपराधियों ने मालती स्थित एनएच-28 के पास लूटपाट करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद एनएच-28 पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। 

वहीं, इस घटना की जानकारी फुलवरिया थाना पुलिस को लगी। मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताते चलें कि बुधवार को भी अपराधियों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा के पास एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, बेगूसराय में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। इसको लेकर लोगों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें