फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कहां है सुशासन? आज वैशाली में वकील की हत्या, कार की सीट बेल्ट से लटका मिला शव

Sat, 16 Jan 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
विज्ञापन
बिहार के वैशाली में अधिवक्ता की गोली मार कर की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार में रूपेश हत्याकांड और उसके ठीक चार दिन बाद एक युवक की हत्या के बाद भी अपराधियों में कानून को लेकर डर नजर नहीं आ रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीते दिन बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने कार से जा रहे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शिव रंजन झा उर्फ पप्पू झा की गोली मारकर हत्या कर दी है। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना महुआ थाना के महुआ जंदाहा रोड रोड के बीच सिंघाड़ा की है। इन हत्यारों ने अधिवक्ता को कार में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव सीट बेल्ट से लटका हुआ पाया गया। अपराधियों की गोली से कार का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया।

पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि अपराधियों ने अधिवक्ता को कार के सामने से गोली मारी, इसलिए कार का सामने वाला शीशा टूटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल को कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए हैं। बिहार जनसंपर्क ने डीजीपी का नंबर जारी कर दिया है और अब इस नंबर पर किसी भी अपराध से संबंधित सूचना या जानकारी दी जा सकती है। डीजीपी के कार्यालय का नंबर - 0612-2294301/2294302 और मोबाइल नंबर - 09431602302 है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें