फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवान: पड़ोसियों से ऐसा विवाद हुआ कि प्राइवेट पार्ट काटकर फंदे से लटकाया, शाम से गायब था युवक

Tue, 06 Dec 2022 06:49 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में पड़ोसियों ने पुराने विवाद में 20 साल के युवक को अगवा किया और अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव उतारने पर पता चला कि हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया है।

विज्ञापन
सीवान में लटकी मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस तरह की वारदात पहले कम सामने आती थी। खासकर जबतक बलात्कार जैसे आरोप नहीं हों तो हत्या करने वाले भी प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ नहीं करते थे। लेकिन, अब बिहार में एक तरह से इसका नया ट्रेंड सामने आ रहा है। इस बार सीवान में पड़ोसियों ने पुराने विवाद में 20 साल के युवक को अगवा किया और अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव उतारने पर पता चला कि हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया है। जिन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लग रहा है, वह फरार हैं। पुलिस मृतक के परिजनों से विवाद की पूरी कहानी समझने की कोशिश कर रही है, जबकि पड़ोसियों का पता लगाने के लिए भी टीम लगा दी गई है। पुलिस को इस केस में प्रेम प्रसंग की भी जानकारी मिल रही है।

शाम से गायब था, अब लटका मिला शव

विज्ञापन

एमएच नगर थाना क्षेत्र के बालम भिंडा निवासी मृतक के पिता तेगा यादव का कहना है कि मेरा बेटा पंकज कुमार यादव सोमवार शाम से लापता था। ढूंढ़ने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को घर के मोबाइल पर कुछ लोगों ने सूचना दी कि आपके लड़के का शव गुलर के पेड़ पर लटक हुआ है। पहुंचे तो देखा कि सच में वह लटका हुआ है। थाने को खबर दी गई तो पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
इधर, मृतक की मां जोनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जोनिया देवी ने अपने ही पड़ोसियों पर इस हत्या का आरोप लगाया है। जोनिया ने रोते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके परिवार के साथ पड़ोसियों का विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने पंकज को सोमवार शाम अगवा कर लिया और मारकर मंगलवार को पेड़ से लटका दिया। थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि युवक का गुप्तांग काटने के बाद फांसी के फंदे से लटकाया गया शव बरामद हुआ है। पड़ोसियों पर हत्या का आरोप है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें