फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चोरी के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, ईंट और डंडों से बरपाया कहर

Sat, 12 Nov 2022 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घटना मुजफ्फरपुर के अहिया थाना क्षेत्र की है। दोनों युवक लोहे का पाइप चुराकर भाग रहे थे। तभी लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
Bihar Crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो युवकों को चोरी के आरोप में पीटा गया। भीड़ ने उन्हें पकड़कर एक खंभे से बांध दिया और ईट-पत्थर और डंडों से कहर बरपाया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें दोनों युवक मार से खूब चिल्ला रहे हैं और रहम की भीख मांगते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, आसपास खड़ी भीड़ को दोनों पर दया नहीं आई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर के अहिया थाना क्षेत्र की है। दोनों युवक लोहे का पाइप चुराकर भाग रहे थे। तभी लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को एक खंभे से बांधकर उनकी बर्बर तरीके से पिटाई की गई। 

कई दिनों से कर रहे थे चोरी 
आसपास के लोगों के मुताबिक, दोनों युवक उमेश राय नाम के व्यक्ति के प्लाट से कई दिनों से चोरी कर रहे थे। वे प्लाट में पड़ा लोहे का सामान गायब कर उसे बेच दे रहे थे। इस बात की जानकारी उमेश राय को लग गई और उसने प्लाट पर आने-जाने वालों की निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें