फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: भोजपुर के आरा में गर्म पानी से जलाकर अधेड़ व्यक्ति की हत्या, सोन दियारा से बरामद हुआ शव

Thu, 01 Jun 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार में भोजपुर जिले के आरा से एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ की गर्म पानी से जलाकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति का शव सोन दियारा से बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के आरा में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की नृशंस हत्या का शव सोन के दियारा से बरामद हुआ है। घटना चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव की बताई गई है। मृतक अंधारी गांव निवासी स्वर्गीय भोगी चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र करीमन चौधरी है।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया गया कि मृतक करीमन चौधरी बुधवार सुबह से ही अपने गांव के रिश्तेदार प्रकाश के साथ निकला था। प्रकाश मूल रूप से रोहतास जिला के डिहरी का रहने वाला है, उसी के साथ सोन नदी की तरफ मजदूरी करने गया था। लेकिन देर रात तक करीमन चौधरी घर वापस नहीं आया। घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन शुरू किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह मृतक का शव अंधारी गांव सोन नदी के किनारे बालू की रेत पर पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर जलने का निशान पाया पाया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक गर्म पानी उठेल कर मार दिया गया है। मृतक का छोटा पुत्र कन्हिया चौधरी ने बताया कि हामरे गांव के नरेश चौधरी का दामाद प्रकाश चौधरी जो बराबर हमारे गांव पर ही रहता है। वहीं बुधवार सुबह हमारे पिता को लेकर सोन घाट गया था, जो वापस नहीं आए। 
विज्ञापन


देर होने के बाद जब प्रकाश से पूछा गया तो उनके द्वारा कुछ भी सप्ष्ट जवाब नहीं दिया, जिससे साफ होता है कि प्रकाश चौधरी ने ही मेरे पिता की हत्या गर्म पानी डाल कर करने के बाद शव को सोन घाट के पास बालू की रेत पर छोड़ कर चला गया। शव मिलने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की जांच में जुट गई है।

वहीं, इस मामले में चौरी थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने फोन पर बताया कि एक व्यक्ति का शव सोन घाट के किनारे बालू की रेत से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या शव देखने से पता चलता है कि गरम पानी डालकर हत्या किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें