फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: वीजा बनाने के नाम पर ठगी के आरोप में दरभंगा के इमामुल हक को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 11:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Crime: वीजा बनाने के नाम पर ठगी के आरोप में दरभंगा जिले के इमामुल हक उर्फ इमाम को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में लोगों को दुबई भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के एक युवक सहित सात लोगों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वीजा के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें, गिरफ्तार युवक इमामुल हक उर्फ इमाम दरभंगा जिले के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा मोहल्ले का रहने वाला है। इस पर आरोप है कि यह दिल्ली-एनसीआर में हजारों लोगों से दुबई भेजने के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम देता था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इमामुल हक उर्फ इमाम दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा मोहल्ले का स्वर्गीय नन्हे का पुत्र इमामुल हक उर्फ इमाम है। जो दरभंगा में शिवधारा सहित कई जगहों साइबर कैफे संचालित करता था। यह आरोपी दरभंगा में इस तरह के कार्यों को अपने साइबर कैफे के माध्यम से अंजाम देता था। बताया जाता है कि यह युवक वीजा के लिए सुझाव देने के नाम लोगों से 59,000 हजार रुपये लिया करता था। जब संबंधित लोग वीजा नहीं मिलने पर रुपये लौटने के लिए प्रेशर बनाते थे, यह दिल्ली भाग जाया करता था।

पुलिस ने इमामुल हक उर्फ इमाम को मास्टरमाइंड बताया है। दरभंगा से लेकर दिल्ली-एनसीआर में हजारों लोगों से दुबई भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। फर्जीवाड़ा का भी आरोप है, हालांकि इसकी जांच चल रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जैसे-जैसे इलाके के लोग रुपये लौटने के लिए दबाव बनाते थे, यह उस इलाके के साइबर कैफे को रातो-रात बंद कर देता था। फिलहाल, एक साइबर कैफे यह शिवधारा मोहल्ले में संचालित कर रहा था। अभी करीब एक सप्ताह पहले तक यह दरभंगा में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें