फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दहेज के लिए चार महीने की गर्भवती महिला की हत्या, पति और सास गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 06:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Crime: बिहार के बेतिया में दहेज के चलते एक गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर गांव का है। बताया जाता है चार महीने की गर्भवती विवाहिता को दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। वहीं, आरोप में मृतका के पति और उसके सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मुकेश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के पिता चनपटिया गांव निवासी अमर किशोर सिंह ने बताया कि मैं अपनी बेटी की शादी छह साल पहले मुकेश सिंह के साथ किया था। कुछ दिनों तक मेरी बेटी का दांपत्य जीवन खुशी पूर्वक बीता। बाद में मेरी बेटी के पति तथा उसके ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। मेरे द्वारा दहेज नहीं देने जाने पर मेरे बेटी के साथ हमेशा मारपीट तथा प्रताड़ित किया जाता था।

मामले में कई बार पंचायत भी किया गया। पंचायत करने के बाद मामला जस का तस रहा। मामले में एक बार गोपालपुर थाने में भी पंचायती हुई थी। बुधवार देर रात मेरे दामाद के पिता के नंबर से फोन आया और बताया गया कि आपकी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है, आप जल्दी आइए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद जब मैं अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं था। उसके ससुराल वाले मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिए थे और घर छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी को दो बच्चे हैं, और वह चार महीने की गर्भवती थी। उसके ससुराल वाले एक साथ दो लोगों की हत्या कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इधर, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मुकेश सिंह और उसके सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर मृतका के पति और उसके सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्ज में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें