फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में लीची बगान में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, इलाके में मची सनसनी

Thu, 06 Jul 2023 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांटी थाना क्षेत्र में एक लीची बागान में नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक लीची बागान में नाबालिग लड़की की लाश एक पेड़ से लटकती मिली है। लड़की के शरीर में कई जगह चाकू के निशान हैं। बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी फतेहपुर गांव की है। मृतका की पहचान उसी गांव के रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा नंदनी कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि नंदनी बुधवार शाम में करीब छह बजे खाना खाकर निकली थी। उसके बाद वो नहीं मिली। परिजन रात भर ढूंढ़ते रहे, गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने गांव के ही लीची बागान में उसकी लाश एक पेड़ से लटकता देखा। वहीं, सूचना पर पहुंची कांटी थाना की पुलिस ने जांच किया तो उसके शरीर पर कई जगह चाकू के निशान दिखे।

परिजनों की माने तो गांव के ही एम व्यक्ति से बीते कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है, जिसको लेकर अक्सर नंदनी के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही है। परिजनों का आरोप है कि उसी ने नंदनी की हत्या की है। वहीं, पुलिस भी इसे हत्या के एंगल से देख रही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल कर रहे हैं। सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लियर SKMCH भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें