फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा ये जिला, जहां एनकाउंटर हुआ वहां फिर एक व्यक्ति को मारी गोली

Thu, 19 Oct 2023 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार में एनकाउंटर के बाद भी अपराधी कांड को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पूरा मामला बिहार के जिस जिले में एनकाउंटर हुआ, उसी जिले में अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में पातेपुर थाना क्षेत्र के अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पूरी घटना को इस बार अपराधियों ने कुछ अलग अंदाज में अंजाम दिया है। अपराधियों ने इस बार मोटरसाइकिल का इस्तेमाल घटना में नहीं कर के पैदल ही घर से 100 मीटर की दूरी पर काम कर रहे व्यक्ति को गोली मारकर मौके से फरार हो गया है। वहीं, परिवार वाले उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई है। 

पुलिस के पदाधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से बातचीत की और परिवार वालों से पूछताछ भी किया है। घायल की पहचान सुनील राय स्वर्गीय महेंद्र राय उम्र तकरीबन 32 वर्ष घर कोहाइ के रूप में हुआ है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की अब जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


वहीं, घायल व्यक्ति को एक गोली लगी हुई है। व्यक्ति घर के कुछ दूरी पर धान झार रहा था। इसी दौरान अपराधी आया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। व्यक्ति या परिवार वाले कुछ समझते, तब तक अपराधी मौके से भाग खड़ा हो चुका था।

महुआ SDPO सुरभ सुमन ने क्या कहा
महुआ SDPO सुरभ सुमन ने कहा, पातेपुर थाना के क्वाही निवासी सुनील राय को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक अस्पताल से रेफर किया गया है और इलाज चल रहा है। यहां से पटना रेफर किया गया है। कंधे पर गोली लगी हुई है। एक व्यक्ति का नाम लिखकर बताया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें