फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में घात लगाए बदमाश ने युवक को मारी गोली, पूर्व के विवाद को लेकर घटना को दिया गया अंजाम

Thu, 11 May 2023 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में घात लगाए बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कमर और हाथ में लगी। इलाज के लिए युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
बदमाश ने युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में घात लगाए बदमाश ने गुरुवार को एक युवक को गोली मार दी। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत चुलीहारी गांव का है। जख्मी विमल पासवान का पुत्र रोहित कुमार है। युवक को दो गोली लगी है, एक गोली हाथ में तो दूसरी गोली कमर में लगी है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। जख्मी हालत में परिजन युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


रोहित कुमार ने बताया कि वह नदी किनारे शौच के लिए गया था। जहां कुछ लोग ताड़ी पी रहे थे। जैसे ही वह वहां पर पहुंचा तो गांव के ही धारो पासवान ने उसके ऊपर गोली चला दी, गोली लगने से वह जख्मी हो वहीं गिर गया। शोर-शराबा होने के बदमाश मौके से फरार हो गया।

दरअसल, 2020 से धारो पासवान का भाई लापता है, वह मंद बुद्धि था। धारो पासवान को संदेह है कि रोहित ने ही उसके भाई को लापता कर दिया है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता आ रहा है। दोनों आपस में चचेरा साला-बहनोई हैं।
विज्ञापन


अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस गांव पहुंची, इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस जख्मी के फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें